Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड के वक्फ बोर्ड सदस्यों और अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने कलियर दरगाह पर चढ़ाई चादर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए मांगी दुआएं

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

देश के प्रधानमंत्री की लंबी आयु को लेकर वक्फ बोर्ड के सदस्यों और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ में पहुंच कर दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाएं और प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। दरअसल उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य शादाब शम्स, मोहम्मद अनीस, डॉक्टर हसन नूरी,बोर्ड सदस्य ज़िया बानो के  पति अली नक्वी और उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता कलियर  पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई चादर को दरगाह में पेश किया।

इस दौरान शादाब शम्स ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जो पंजाब में घटना घटी वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है देश की जनता से पंजाब के मुख्यमंत्री को तत्काल माफी मांगनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की लंबी आयु  हो और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए दरगाह में दुआएं की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जो उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड में जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाहन बड़ी ईमानदारी के साथ किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो विकास कार्य की है वह बेहद सराहनीय  है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में चोट लगी है जिसके लिए उन्होंने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की ज़िंदगी पर एक बड़ा संकट आया लेकिन समय रहते वह टल गया  यह खुदा का बड़ा करम रहा उसी को लेकर वह आज दरगाह साबिर साहब में पहुंचे हैं जहां उन्होंने चादर और फूल पेश कर दुआएँ की है।उन्होंने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री ने अपने देश का लोहा दुनिया मे भी मनवाया है पूरी दुनिया आज मोदी जी का डंका मांन रही है। वक्फ बोर्ड के चार सदस्य भी यहां आए हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए दुआएं की हैं।इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश का बड़े पैमाने पर विकास हुआ और लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचा ये अपने आप मे सरकार का अहम कदम है उन्होंने प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार आने की दुआ भी की है ताकि जो विकास अधूरा है उसे पूरा किया जा सके।

शादाब शम्स ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाली  और कार्य किये उसे जनता पसंद कर रही है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंखक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार  हुसैन, जिलाध्यक्ष बहरोज़ आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजस्सिम,प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख,नाज़िम राठी,प्रदेश मंत्री हाजी सलीम अहमद, ज़िला मंत्री शमशाद,नावेद,जमील अहमद,राव अमरीन, फ़राज़,हाजी मुस्तकीम,शमशाद कुरैशी,अज़हर प्रधान,और गुलशेर अली ,ज़िला महामंत्री राहुल आदि बड़ी संख्या में कार्यकरता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369