मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं तो वही राजनीतिक दलों में दावेदारों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है मंगलोर विधानसभा की बात करें तो इस विधानसभा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पंवार ने भी अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की है।दिनेश पंवार का कहना है कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह पूरी मज़बूती के साथ विधान सभा चुनाव लड़ेंगे।भाजपा नेता दिनेश पंवार वैसे तो कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के भी बेहद नज़दीक माने जाते हैं वहीं संभावना ये भी है कि स्वामी उनके नाम की मज़बूत पैरोकारी करेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पंवार का कहना है कि पांच साल में उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने इस प्रदेश को विकास के नाएआयाम दिये हैं प्रदेश के ऊर्जावान और ओजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में जो ऐतिहासिक कार्य किये हैं उन्हें प्रदेश की जनता कभी भुला नहीं पाएगी। दिनेश पंवार ने कहा कि मंगलौर विधानसभा मे भी इस बार भाजपा इतिहास बनाएगी इस बार भारी मतों से पार्टी की जीत होगी।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने भी भाजपा हाईकमान से मज़बूत दावेदारी मंगलौर विधानसभा से पेश की है अगर पार्टी ने उन्हें सेवा करने का एक मौका दिया तो वह इतिहास बनायेगे।साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं जो भी पार्टी आदेश देगी उसका वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पालन करेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा नेता दिनेश पवार एक मज़बूत और कद्दावर नेता माने जाते है जो जनता के बीच मे अपनी अच्छी पकड़ रखते है हर व्यक्ति के दुख सुख में वह खड़े रहते हैं इसी कारण मंगलौर क्षेत्र की जनता में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।अब देखना यह है कि उन्हें मंगलौर विधानसभा से मौका मिलता है या नही।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला