आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर में सुबोध राकेश के बसपा में शामिल होते ही भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भगवानपुर नगर पंचायत चेयरमैन के कार्यालय में लगे होर्डिंग्स और बोर्ड पर सुबोध राकेश का नाम लिखा होने की शिकायत प्रदेश के मुखिया से की गई है। जिसके बाद कस्बे की राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बसपा नेता सुबोध राकेश अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए है जिसमे उनकी माता नगर पंचायत चेयरमैन सहती देवी भी बसपा में शामिल है अब ऐसे में भाजपा नेताओ ने नगर पंचायत कार्यालय में लगे बोर्ड और होर्डिंग पर लिखे सुबोध राकेश के नाम की शिकायत सरकार से की है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
अब देखना यह है कि शिकायत पर क्या कार्यवाही हो पाती है।
गौरतलब है कि भगवानपुर की राजनीति में स्वर्गीय कलीराम राकेश के परिवार का ही अभी तक दबदबा देखने को मिला है।स्वर्गीय कलीराम राकेश के बाद राजनीतिक विरासत को सुरेंद्र राकेश ने आगे बढ़ाया लेकिन अब जहां ममता राकेश कांग्रेस से विधायक है तो वहीं उनके देवर सुबोध राकेश ने बसपा में शामिल होकर बसपा हाईकमान को एक रैली कर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।
भाजपा से नगर पंचायत का चुनाव जीती सहती देवी भी बसपा में शामिल हो गयी है इसीलिए नगर पंचायत कार्यालय को भी अब नीले रंग से पुतवा दिया गया है। नगर पंचायत कार्यालय पर लगे अध्यक्ष के होर्डिंग्स और बोर्ड पर सुबोध राकेश का भी नाम अंकित है जिसे लेकर भाजपा के कुछ नेताओं ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया से की है।हालांकि इस शिकायत का कितना असर होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना ज़रूर है कि सुबोध राकेश भी मंझे हुए राजनीतिक खिलाड़ी माने जाते हैं।अब यह तो वाला ही समय बताएगा कि भाजपा नेता इस मामले में कहां तक सफल हो पाते है ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला