Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा जल्द होंगे सीएम की घोषणाओं के जीओ जारी, भ्रामक प्रचार कर रहे विरोधी, सीएम के कार्यक्रम को भी खराब करने की कोशिश की गई

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल कार्यक्रम से बेहद गदगद है उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होने के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताया है। रुड़की के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि झबरेड़ा की जनता ने जिस तरह से भीड़ जुटाकर उनका समर्थन किया है उसके वह तहे दिल से आभारी हैं ।उन्होंने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की हैं उनके अगले कुछ ही दिन में जीओ जारी हो जाएंगे जिसके लिए वह आज ही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए देहरादून जा रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य है वह जनता के सामने है और इस बार जनता विकास कार्यों को देख कर उन पर मुहर लगाएगी।झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खराब करने की काफी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे और इसके बावजूद कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने  कहा कि अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में बहुत विकास कार्य किए है। वह सर्वाधिक कार्य करने वाले विधायक हैं।कहा कि झबरेड़ा आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी क्षेत्र को बहुत सौगातें दी हैं।

जिसमें दो मिनी स्टेडियम, मार्गों का नाम शहीदों व महापुरुषों के नाम रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोक हितों की 21 घोषणाएं की है उनसे क्षेत्र का विकास होगा। स्टेट पैनलिस्ट सुशील त्यागी एवं पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि विधायक देशराजऔर महापुरुषों के नाम पर मार्गों के नाम रखकर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को महापुरुषों के योगदान के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। यदि हम अपने महापुरुषों के बारे में अपने युवाओं को नहीं बताएंगे तो उनके बलिदान को हमारे युवा कैसे जानेंगे। प्रेस वार्ता में प्रमुख समाज सेवी आदिल फरीदी सलमान एडवोकेट और जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369