Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के पास हुए सड़क हादसे में दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Spread the love

भगवानपुर के चुड़ियाला गांव के पास हुए सड़क हादसे में दुर्घटना में घायल एक और युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं एक ही गांव के दो युवकों की मौत से चुड़ियाला गांव में मातम छाया हुआ है दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला रोड पर खेलपुर गांव के पास रविवार की रात को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस सिविल लेकर सिविल हॉस्पिटल लेकर रुड़की जा रही थी जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंची तो खेलपुर गांव के पास एक बाइक एंबुलेंस से टकरा गई थी

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बाइक पर सवार तीन युवक अजय कुमार भारत कुमार और विपिन सवार थे तीनों एक फैक्ट्री से छुट्टी के बाद अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे तीनों युवक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें कई 108 एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल भेजा गया था जहां उपचार के दौरान अजय कुमार कि रविवार को ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर हालत में घायल विपिन कुमार को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया था

जबकि भारत का उपचार सिविल हॉस्पिटल में ही चल रहा है उपचार के दौरान भारत की भी मौत हो गई पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया वहीं तीसरे युवक विपिन की भी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है दोनों मृतकों के शवों को जब गांव में लाया गया तो गांव में कोहराम मच गया इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी गांव में पहुंचे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369