आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है जिसके चलते बहुजन समाज पार्टी के झबरेड़ा प्रत्याशी आदित्य बृजवाल का पनियाली गांव में बसपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के झबरेड़ा प्रत्याशी आदित्य ब्रिजवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि बहुजन समाज पार्टी डॉ भीमराव अंबेडकर और स्वर्गीय काशीराम के सपनों को लेकर आगे बढ़ रही है जिन्होंने दलित समाज को आगे बढ़ने के लिए उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया।
आज दलित समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी को इस बार मौका दें। बहुजन समाज पार्टी ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। बहुजन समाज पार्टी भाजपा और कांग्रेस को हराने का काम करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार किसी भी दल के बहकावे में ना आए और बहुजन समाज पार्टी को वोट देकर विजई बनाएं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड का विकास ना करके विनाश किया है जिस उम्मीद के साथ इस उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था आज उन्हीं उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दोनों ही पार्टियां सत्ता में रही लेकिन कोई विकास दोनों पार्टियों ने नहीं किया ।अब दलित समाज जागरूक हो चुका है और आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करेगा। इस मौके पर नगला कुबड़ा के वरिष्ठ बसपा नेता मोहम्मद उस्मान ने कहा कि मुस्लिम समाज का हित बहुजन समाज पार्टी में ही है दलित मुस्लिम समीकरण इस बार झबरेड़ा विधानसभा में बसपा का परचम लहराएगा।
मोहम्मद उस्मान ने कहा कि भाजपा के पांच सालों में झबरेड़ा का कोई विकास नहीं किया बल्कि नेताओं ने अपना विकास किया है जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है ।आने वाले समय बहुजन समाज पार्टी का है और बहुजन समाज पार्टी के बिना किसी भी दल की कोई सरकार उत्तराखंड में नहीं बनेगी। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह,अजीत सिंह आदि दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला