Jan Mudde

No.1 news portal of India

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे कलियर शरीफ,दरगाह पर चादर और फूल किये पेश,बाबा की रही कड़ी सुरक्षा,मीडिया कर्मियों को भी रखा गया दूर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

दिल्ली से कलियर शरीफ दरगाह पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव के कलियर शरीफ पहुंचने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा रामदेव कलियर शरीफ पहुंचे और  दरगाह पर चादर और फूल पेश किए। इस दौरान बाबा रामदेव ने दरगाह पर देश और दुनिया के लिए अमन सलामती की दुआएं भी मांगी ।इस मौके पर दरगाह के सुपरवाइजर राव सिकंदर ने बाबा रामदेव के दरगाह में पहुंचने पर दुआएं कराई तथा  पुलिस प्रशासन द्वारा बाबा रामदेव का दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था यहां तक कि किसी को भी  फोटो खींचने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। यहाँ तक कि मीडिया कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई थी जैसे ही बाबा रामदेव के पहुंचने की सूचना पुलिस प्रशासन को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही सीओ रुड़की के साथ-साथ तहसील प्रशासन का अमला भी पहुंच चुका था कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा रामदेव को दरगाह के अंदर ले  जाया गया जहां बाबा रामदेव ने हजरत साबिर साहब के मजार पर चादर और फूल पेश किए इसके बाद बाबा रामदेव कुछ देर के लिए  दरगाह के कार्यालय में कुछ जानकारी लेने के बाद  बाबा रामदेव वापस  लौट गए। जैसे ही बाबा रामदेव की कलियर पहुंचने की खबर स्थानीय लोगों को लगी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद कलियर पुलिस को भी भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369