झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल विकास को लेकर बेहद गभीर है।विधायक देशराज कर्णवाल ने खाताखेड़ी गांव पहुंचकर रविदास मंदिर के पास लगभग 52 लाख की दो सडकों का शिलान्यास किया इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है चुनाव के समय जो उन्होंने जनता से वायदे किए थे उनको समय पर उन्होंने पूरा किया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लगातार विकास योजनाओं का जनता का लाभ मिल रहा है आने वाले समय भाजपा का है ।उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से जो रास्ते नहीं बन पाए थे उनको उन्होंने बनवाने का काम किया है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि जिस तरह विपक्षी दल मेरी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बौखला गए हैं और उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विकास कार्य कराए है उतने आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं कराए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की पुनः प्रदेश में सरकार बनेगी और प्रदेश का इसी तरह से क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहला विधानसभा झबरेड़ा है जिसमे सबसे अधिक विकास कार्य हुए है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे झबरेड़ा क्षेत्र में जो कार्य अधूरे रह गए है उनको जल्द पूरा किया जाएगा। देशराज कर्णवाल ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं बचा है जहां का विकास उन्होंने ना किया हो।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला