Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, भाजपा प्रभारी दुष्यन्त गौतम, मदन कौशिक रहे मौजूद

Spread the love

उत्तराखंड में चल रही भाजपा की संकल्प यात्रा आज सोमवार को झबरेड़ा पहुंची जहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के बहकावे में बिल्कुल ना आएं और भाजपा को पुनः वोट देकर सत्ता में पहुंचाए तभी इस देश और प्रदेश का विकास होगा।उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा से लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का किसानो और व्यापारियों को भारी लाभ मिल रहा है। मोदी जी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं विदेशों में भी देश का डंका बजा है। कश्मीर में धारा 370 हटाना मोदी जी का ऐतिहासिक निर्णय है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री है जो इस प्रदेश को निरंतर आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है प्रदेश में बेरोजगारों को लेकर भी सरकार बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया है यह प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369