मोहम्मद शामिक
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चल रही विजय संकल्प यात्रा भीड़ के लिहाज से झबरेड़ा में काफी सफल मानी जा रही है ।एक तरफ जहां पार्टी के दिग्गज नेता इस यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए थे तो वही भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते थे। झबरेड़ा में पहुंची विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने में झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दिन रात एक कर दिया था। जिसके चलते भाजपा विधायक कि बेहद अहम भूमिका रही। देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला ने भारी समर्थकों के साथ अपने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान सबसे पहले भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजंती माला लखनोता चौक पर सुबह सवेरे ही पहुंच चुके थे।जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।इस दौरान भाजपा विधायक और उनके भारी समर्थक पहुंचे थे जो ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत करते नज़र आए। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भाजपा के कई नेताओं के साथ रथ पर सवार थे और भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।
इस यात्रा में एक महिलाओं की भी टीम भी मौजूद थी जिसे भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला लेकर पहुंची थी। भीड़ के लिहाज से एक बार फिर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपनी ताकत का एहसास कराने में सफल रहेहै।उन्होंने भाजपा नेताओं को दिखा दिया कि वह आज भी बेहद मजबूत है। संकल्प यात्रा के बाद भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर भोजन की व्यवस्था भी गई थी जहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला