आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के नेता भी अपनी अपनी गोठ बिठाने में जुट गए है। भगवानपुर में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता सुबोध राकेश कमल का साथ छोड़ अब हाथी पर सवार हो चुके हैं। नोएडा के एक कार्यक्रम में बसपा में शामिल होने के बाद सुबोध राकेश जैसे ही भगवानपुर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने जोरदार ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस बार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सुबोध राकेश पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ।बसपा में शामिल होने के बाद सुबोध राकेश का जगह जगह बसपा कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करते नज़र आए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके चलते भगवानपुर पहुंचने पर सुबोध राकेश का बसपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडो और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुबोध राकेश सबसे पहले संत रविदास मंदिर पहुंचे उसके बाद सुबोध राकेश ने अपने पिता कलीराम राकेश की प्रतिमा पर माल्यारपण किया। इस दौरान सुबोध राकेश ने कहा की भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से भटक गई है पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है।अब मैं अपने पुराने घर में लौट आया हूँ।उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई सुरेंद्र राकेश भी बसपा में रहकर मंत्री बने थे अब वह भी विधायक बनेंगे।

सुबोध राकेश ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हें जनता बखूबी जानती है इस बार भगवानपुर में भी कांग्रेस के खिलाफ एक लहर है जिसका लाभ बहुजन समाज पार्टी को मिलना तय हैं उन्होंने कहा कि 2 बार विधायक बनने के बाद भी कांग्रेस विधायक ने कोई विकास कार्य भगवानपुर में नहीं किया जिसका नतीजा यह है की आज लोगों में उनके खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। किसी का कोई कार्य विधायक ने नहीं किया है जिसकी वजह से जनता अब बहुजन समाज पार्टी की तरफ देख रही है। बहुजन समाज पार्टी की हरिद्वार जिले में सबसे अधिक सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा और कांग्रेस को अपनी बपौती समझते हैं जिसके चलते वह एक दूसरे की टांग खींचते में लगे रहते हैं लेकिन बसपा में ऐसा नहीं है बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख आदरणीय मायावती राष्ट्रीय नेता है जो सभी वर्गों की आवाज को उन्होंने हमेशा उठाया है
अब समय आ गया है कि भगवानपुर क्षेत्र के लोग बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करें भगवानपुर पहुंचने पर सुबोध राकेश का उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुबोध राकेश के भाई सुभाष राकेश भी थिरकते नज़र आए ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला