Jan Mudde

No.1 news portal of India

समाजवादी पार्टी भी उतरी चुनाव मैदान में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट चुके हैं तो वहीं उत्तराखंड में हाशिए पर पहुंच चुकी समाजवादी पार्टी भी 2022 के विधानसभा अपनी मजबूती दिखाना चाहती है जिसके चलते समाजवादी पार्टी का एक स्थानीय होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनाराण सचान ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की गलत नीतियों के चलते आज उत्तराखंड प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिसकी वजह से उत्तराखंड का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है उत्तराखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में सभी विधानसभाओं पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी

सचान ने कहा कि 2004 में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार में सांसद को जिताया था इस बार समाजवादी पार्टी उसी मज़बूती के साथ विधानसभा चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369