Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रही सफल,सभी कर्मचारियों ने किया निजीकरण का बड़ा विरोध

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल से लोग बेहद परेशान दिखाई दिए तो वहीं दूसरे दिन भी  यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के  तत्वाधान में  बीटी गंज स्थित पीएनबी बैंक के सामने सैंकड़ो बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की। दो दिन तक बैंकों के सभी काम काज पूरी तरह से ठप रहें। बैंक कर्मचारियों का विरोध बैंक प्राइवेटाइजेशन बिल,लेबर लॉ संशोधन बिल,और बैंक विरोधी नीतियों  के खिलाफ है। इस आंदोलन में नौ  से अधिक राष्ट्रीय ट्रेड यूनियस इसका विरोध कर रही हैं। इस दौरान कामरेड मन्नू माकिन ने कहा कि ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है अगर केंद्र सरकार ने बैंकों का निजीकरण किया तो बैंक सुरक्षित नहीं रहेंगे और ना ही जनता का पैसा सुरक्षित रहेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस आंदोलन में जनता भी उनका सहयोग करे ये उनकी व्यक्तिगत या वेतन के लिए आंदोलन नहीं है बल्कि देश के बैंकों को बचाने की है। कामरेड अनिल अग्निहोत्री और विशाल गुप्ता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जान बूझकर बैंकों का निजीकरण कर बैंकों को बर्बाद कर देना चाहती है सरकार बैंक कर्मचारियों की  भी विरोधी है जो इस तरह की  पॉलिसी बना रही है।वहीं बैंक कर्मचारियों ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब बैंकों को दिवालियापन के शिकार होना पड़ेगा यदि बैंक प्राइवेट जाते हैं तो जहां एक तरफ बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक और उदाहरण होगा वहीं दूसरी ओर बैंक के ग्राहकों का पैसा भी असुरक्षित हो जाएगा।

इस मौके पर इंद्रा त्यागी ने कहा कि जिस तरह से किसान आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा है उसी प्रकार बैंकों के विरोध के सामने भी सरकार को झुकना पड़ेगा यदि ऐसा नहीं होता है तो बैंक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे इससे होने वाले नुकसान की तमाम जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी इस मौके पर बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बैंकों के निजीकरण का विरोध किया  रहे।इस मौके पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369