Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन मंगलौर में बढ़ रहे सड़क हादसों पर आम आदमी पार्टी के नेता नवनीत राठी ने जताई चिंता, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नारसन मंगलौर रोड़ पर लगातार हाईवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने नेशनल हाईवे के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के मंगलौर प्रत्याशी नवनीत राठी ने बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा है कि नारसन और मंगलौर के बीच में हाईवे पर लगातार सड़क  दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं हाल ही में दो  किसानों की सड़क हादसे में मौत हुई है। इतना ही नहीं चीनी मिल के सामने अक्सर सड़क हादसे होना आम बात हो चुकी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं आए दिन नौजवान सड़क हादसों में या तो घायल हो रहे हैं या उनकी मौत हो रही है ऐसे में नेशनल हाईवे के अधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए  है अगर जल्द ही चीनी मिल के सामने एक फ्लाईओवर का निर्माण ना हुआ तो आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलने के लिए तैयार हो जाएगी जिसकी जिम्मेदारी हाईवे के अधिकारियों की होगी।

उन्होंने कहा कि रात के समय हादसों की संख्या और भी बढ़  जाती है तेज गति से आ रही गाड़ियां अक्सर बाइक सवार या ट्रैक्टर  ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लेती हैं जिससे बड़े हादसे हो जाते हैं जिसमे किसानों की जान तक जा रही है। आप नेता  नवनीत राठी ने कहा कि सड़कों के आसपास लगने वाले गांव के समीप भी कोई हाईवे के अधिकारियों ने बोर्ड या लाइट तक  नहीं लगाई  है नारसन तक पूरी रोड पर कहीं भी लाइट नहीं है अगर लगाई गई हैं तो रात के समय वह भी बंद रहती हैं ।यह हाईवे के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है अब आम आदमी पार्टी चुप नहीं रहेगी अगर इसी तरह चलता रहा तो आम आदमी पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369