मौहम्मद शामिक
उत्तराखंड आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है पार्टी ने अभी रुड़की खानपुर और झबरेड़ा विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है ।जिसके बाद तीनो प्रतियाशी अपनी अपनी तैयारी में जुट चुके हैं। गौरतलब है कि आजाद समाज पार्टी इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में अपना कुनबा बढ़ाना चाहती है हाल ही में नेहरू स्टेडियम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने एक विशाल रैली आयोजित कर साबित कर दिया कि उनकी पार्टी उत्तराखंड के 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गुलबहार अली ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रुड़की विधानसभा के प्रत्याशी गुलबहार अली ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आजाद समाज पार्टी एक मिशन है और एक मिशन के तहत ही पार्टी को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया गया है ।रुड़की में उनकी जीत पक्की है जिसके लिए उन्होंने भी से तैयारी शुरू कर दी है ।गुलबहार अली ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी की रैली के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है इस बार जनता आज़ाद समाज पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को आज तक लोग वोट देते रहे लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ अगर आज़ाद समाज पार्टी की नुमाइंदगी उत्तराखंड विधानसभा में होगी तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा ।गुलबहार अली ने कहां की रुड़की के जो भी नुमाइंदे आज तक आते रहे उन्होंने अपना विकास किया लेकिन रुड़की की जनता के लिए कभी कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा रुड़की की अवाम को भुगतना पड़ रहा है ।शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से आज भी रुड़की शहर वंचित है।
उन्होंने कहा कि रुड़की को भले ही शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता हो लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में भी रुड़की बहुत पीछे है ।गरीब आदमी को तालीम नहीं मिल रही है जो भी संस्थान शिक्षा के लिए मौजूद है उनमें सिवाए लूट खसोट के कुछ नहीं होता गरीब और निर्धन लोग आज भी अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में नहीं पढ़ा सकते लेकिन अगर आज़ाद समाज पार्टी का विधायक बना तो गरीब को शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार देने का काम आज़ाद समाज पार्टी करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला