आरिफ नियाज़ी
रूड़की के एक होटल में दर्जनों पूर्व प्रधानों को ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से कोरोना काल मे अपनी सेवा देने वाले पूर्व प्रधानो का शॉल और उपहार देकर सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस मौके पर ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर मनीष सैनी ने कहा कि कोरोना काल मे जब पूरा देश बड़े संकट से गुज़र रहा था तब ग्राम प्रधान अपनी जनता के लिए दिन रात एक किये हुए थे और इस महामारी में जनता की सेवा करने में जुटे थे। इसी को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रधानों को सम्मानित किया जाए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान सभी ग्राम प्रधान मुनेश सैनी का 2022 के चुनाव में समर्थन करते नज़र आए सभी ने कहा कि अगर मुनेश सैनी को कलियर विधानसभा से अगर भाजपा प्रतियाशी बनाती है तो भाजपा को जिताने का काम करेंगे। उन्होंने इस दौरान मुनेश सैनी को अपना आशीर्वाद भी दिया। भाजपा नेता मुनेश सैनी ने कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे वह पार्टी के साथ हैं पार्टी जिसे भी मौका देगी वह उनके साथ रहेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखण्ड में साठ पार का नारा सही साबित होगा और कलियर में भी भाजपा का इस बार कमल का फूल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत राज मंत्री से मिलकर ग्राम प्रधानों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा। वहीं मुनेश सैनी ने कहा कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव कराने की भी प्रदेश सरकार से मांग की है। ग्राम प्रधानों का कहना था कि उनका कार्यकाल मार्च माह में पूरा हो चुका था जिसके बाद प्रदेश सरकार ने छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किये थे लेकिन सरकार ने छह माह पूरे होने के बाद पंचायत चुनाव ना कराकर पुनः छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिए जो पूरी तरह से गलत है इसके लिए जल्द ही प्रदेश के पंचायत राज मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि आज रूड़कीं के एक होटल में बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान पहुंचे थे जिनका भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनेश सैनी ने उनका शॉल देकर सम्मान किया और भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में जिताने का संकल्प भी लिया। पूर्व प्रधान त्रिवेश सिंह सैनी,रविन्द्र सैनी,मुकेश कुमार,ललित रोड, बीर गिरी,संदीप कुमार ,मोनी कुमार, संदीप प्रधान नन्हेड़ा,सोनी कुमार,सुरेंद्र कुमार,प्रीतम सिंह,लाडी सिंह,बृजेश कुमार,बीर सिंह सैनी,राकेश सैनी,पंकज पाल,हीरा लाल,अमरीश सैनी,भूरा हसन,पवन कुमार,पाला सिंह और अरुण सैनी आदि बड़ी संख्या में पूर्व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला