आरिफ नियाज़ी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में कक्षा 7 के गतिविधि आधारित विज्ञान मॉड्यूल के अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। प्रथम चरण में भगवानपुर नारसन और खानपुर के शिक्षकों का अभिमुखीकरण किया गया था और अब दूसरे चरण में लक्सर , रुड़की व बहादराबाद के शिक्षकों का अभिमुखीकरण किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता अनिल धीमान ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों. को प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को सरल सिद्धांतों की जानकारी अवश्य मिलनी चाहिए तथा विजान की अवधारणाओं से भी वह परिचित हो जाने चाहिए, क्योंकि विद्यार्थी जब उच्च प्राधमिक स्तर से माध्यमिक स्तर पर पहुँचता है तो उसे अनिवार्य रुप से प्रयोगात्मक गतिविधियोँ करनी पड़ती है, जिन्हें करने में उसे कठिनाइयाँ आती हैं।
उच्च प्राथमिक स्तर पर भी यदि विद्यार्थी विज्ञान की गतिविधियाँ करेंगे तो उन्हें विज्ञान के सिद्धांतों एवं नियम सीखने में सरलता होगी तथा विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढेगी और उनमें सीखने की प्रवृत्ति का विकास होगा।
इसी उदेश्य को ध्यान में रखकर इस गतिविधि पुस्तिका का अभिमुखीकरण किया गया है।
उन्होंने बताया विज्ञान विषय को सिर्फ सैद्धांतिक विषय ना बनाकर व्यावहारिक विषय के रूप में प्रस्तुत किया जाए, प्रयोग द्वारा सभी सिद्धांतों को बच्चा स्वयं करके देखेगा तो बच्चे का अधिगम स्थाई होगा और उसे रटने की आवश्यकता नहीं होगी वह किसी भी सिद्धांत को किसी भी वैज्ञानिक घटना को अपने शब्दों में व्यक्त कर सकता है
जिससे उसकी तर्क क्षमता और विश्लेषण क्षमता का विकास होगा। कार्यक्रम में विकासखंड लक्सर, रुड़की व बहादराबाद के शिक्षक उपस्थित रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।