Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर निगम के अधिकारियों के पक्ष में उतरे ठेकेदार नीलू गुप्ता, मेयर पर बोला जमकर हमला, कहा सार्वजनिक रूप से साबित करें आरोप

Spread the love

मौहम्मद शामिक

रूड़कीं नगर निगम का मेयर और पार्षदों का विवाद अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि अब मेयर गौरव गोयल के चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने वाले संजय गुप्ता उर्फ नीलू ने मेयर गौरव गोयल की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने मेयर गौरव गोयल पर बड़ा हमला बोला है। रूड़कीं नगर निगम के ठेकेदार संजय  गुप्ता ने साफ साफ कहा है कि गौरव गोयल निगम के अधिकारियों पर भरस्टाचार के जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं मेयर को इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए जबकिं मेयर को अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा और सहायक नगर आयुक्त एक पीसीएस अधिकारी जो लंबे समय से नगर निगम में रहकर जनता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं।जिन्हें मेयर गौरव गोयलएक साजिश के तहत  फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। नीलू गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के विवाद में मेयर ही पूरी तरह से दोषी हैं उन्हें किसी पर कोई भरोसा नहीं है।इतना ही नहीं मेयर अपने आपको काफी ईमानदार मानते हैं जबकि दूसरे लोग उनकी नज़र में चोर हैं।गुप्ता ने कहा कि   नगर निगम में जो चल रहा है उसके जिम्मेदार मेयर गौरव गोयल स्वयं हैं। नीलू ने कहा कि भरस्टाचार के आरोप लगाने से पहले मेयर को पहले सोचना समझना चाहिए था अगर उनमें हिम्मत है तो दोनो अधिकारियों के भरस्टाचार के सबूत सार्वजनिक करें

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

नहीं तो मेयर के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला जाएगा जिसके ज़िम्मेदार मेयर स्वंय होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि  मेयर का इलाज होगा और इलाज करना वह बखूबी  जानते हैं। नीलू ने चेतावनी दी कि मेयर को अपने गरिमा का पता नही है मेयर पूरी तरह से बौखला गए हैं इसीलिए मीडिया के सामने उल्टे सीधे आरोप निगम अधिकारियों पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर गौरव गोयल को मीडिया में रहने का बहुत शौक है जिस तरह से वह खुलेआम अधिकारियों पर भरस्टाचार के आरोप लगा रहे हैं उसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि नगर निगम के पार्षद और मेयर के बीच बड़ा इस समय विवाद चल रहा है इतना ही नहीं मेयर गौरव गोयल ने पार्षदों के साथ साथ निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी बड़ा मोर्चा खोल दिया है एक तरफ जहां कुछ पार्षद निगम की बोर्ड बैठक बुलाने का दबाव बना रहे हैं तो वहीं मेयर निगम अधिकारियों और पार्षदों पर भरस्टाचार के गम्भीर आरोप लगा रहे हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369