आरिफ नियाज़ी।
रूद्रपुर : उत्तराखंड राज्य हज समिति के सदस्य मुफ़्ती मन्नान रज़ा ने वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमन द्वारा संसद मे प्रस्तुत किए गए केंद्रीय आम बजट 2026 को केंद्रीय सरकार का स्वागत योग्य बजट बताया है ।
उन्होंने कहा कि ये बजट जहाँ एक तरफ़ व्यापार, उद्योग, बाजार, नौकरी पेशा, घरेलू, युवा, खेल, शिक्षा, अल्पसंख्यक आदि सभी क्षेत्रों मे उम्मीद की किरन साबित होगा वही विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए
बजट मे प्रधानमंत्री के नारे “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास”की रेखाएं झलक रही हैं!
श्री रज़ा ने कहा की केंद्रीय सरकार ने पिछले बजट की तुलना में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की, बल्कि उसमें इजाफा ही किया है ,बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3400 करोड़ रुपये के आवंटन किये गए हैं!
श्री रज़ा ने बताया कि इस बजट में ख़ास कर केंद्रीय सरकार का फोकस शिक्षा पर रहा
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूलों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों में सुधार किया गया है
जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सीधा फायदा मिलेगा ,महिलाओं से जुड़े मंसूबों ने महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला दिया है. इस योजना के जरिए महिलाओं को नेतृत्व क्षमता, आर्थिक साक्षरता और आत्मविश्वास से जुड़े प्रशिक्षण की प्राप्ति में निरंतर बढ़ोतरी होगी जिससे वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकेंगी,उन्होंने इस बजट को आम जनमानस के रोज़ मर्रा के जीवन से जुड़े हुए कार्यो कपड़ा,रोज़गार , स्वास्थ्य के लाभ को अंतिम छोर पर खड़े वयक्ति तक पहुँचाने वाला बताया है !





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।