आरिफ नियाज़ी
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आहवाहन पर सिंचाई विभाग रूडकी ऑडिटोरियम में सभी घटक संघों के सदस्यों की जनपद स्तरीय बैठक में इंजीनियर्स ने अपनी 27 सूत्री मांगों के लिए अपने विचार रखें।

इनमे सबसे बड़ी मांग वेतन कि बढ़ोतरी को लेकर है जिसके चलते आज तक भी विभाग छठा वेतनमान नहीं लागू कर सका है।अब अगले चरण की बैठक दस फरवरी को जनपद मुख्यालय पर होगी।

सभी अभियन्ताओं द्वारा एक साथ एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों को शासन द्वारा अनदेखा किया गया तो महासंघ के समस्त सदस्य आने वाले समय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगें, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग,सिचाई विभाग, पेयजल विभाग, जल सस्थान, नलकूप विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य सभी अभियंत्रण विभागों के अभियन्ता इस बैठक में सम्मिलित रहे।
इंजीनियर्स ने अपनी 27 सूत्री मांगों के लिए अपने विचार रखें। अगले चरण की बैठक दिनांक 10 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर होगी। सभी अभियन्ताओं द्वारा एक साथ एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों को शासन द्वारा अनदेखा किया गया तो महासंघ के समस्त सदस्य आने वाले समय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगें, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।
अध्यक्ष अमूल वालिया ने कहा कि अपनी मांगो को लेकर सभी इंजीनियर्स बेहद गंभीर हैं सभी अभियन्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शासन द्वारा अनदेखा किया गया तो वह आर पार कि लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।बैठक का संचालन शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी द्वारा किया गया।
बैठक में विभिन्न घटक संघों के प्रान्तीय अधिकारी ललित बिष्ट, मुकेश सैनी एवं अरूण कुशवाहा एवं जनपद पदाधिकारी राहुल सिंह, अनुज सैनी, शोभित धीमान, श्रीमती कुलश्रेष्ठ,सुशील सैनी
शोभित धीमान, विनय सैनी, रविन्द्र धीमान, नीटू सिंहआदि उपस्थित रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।