Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर विधानसभा के बूथ प्रशिक्षण शिविर में पहुंची कांग्रेस की सह प्रभारी, गांव गांव में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव  को लेकर कांग्रेस पार्टी अब बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है।भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी रणनीति तैयार की है जिसके चलते मंगलौर  विधानसभा   में आज बुधवार को   एक दिन का बूथ प्रशिक्षण शिविर एक होटल में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान झारखंड से पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस  पार्टी की सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी  नीतियों के चलते आज देश के सभी वर्ग के लोग बेहद परेशान है महंगाई चरम पर है लोगों का जीना दूभर हो चुका है पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रहीं हैं।

आज गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है लेकिन इस निकम्मी भाजपा सरकार को आम आदमी की ज़रा भी कोई चिंता नहीं है उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता आंदोलन करने के लिए मजबूर है किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है उनकी फसलों के दाम उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं ऊपर से तीन  कानून बनाकर केन्द्र सरकार किसानों पर थोपना चाहती है यह सरकार अब ज़्यादा दिन की मेहमान नहीं है। उत्तराखंड में भी परिवर्तन की लहर चल चुकी है 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी इस मौके पर मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का मकसद बूथ स्तर पर  कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना है आने वाले विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस पार्टी बहुत अधिक मज़बूत होगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी ।काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा की खराब नीतियों के चलते आज सभी लोग कांग्रेस की तरफ तेजी के साथ जुड़ रहे हैं कांग्रेस ही देश प्रदेश का विकास कर सकतीं है कांग्रेस ने इस देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ  लड़ेगी।

इस मौके पर महक  सिंह, मोनू, संजीव प्रधान मिंटू ,पूर्व राज्य मंत्री विनीत आर्य आजाद,  नूर आलम अंसारी, रवीश कुमार ,महमूद अंसारी, इमरान अंसारी ,,पप्पू अंसारी,,डॉक्टर सलीम अंसारी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम,शराफत अंसारी, फरमान खान, नवाज काज़मी, मोहम्मद शारिक आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369