Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में गोरखा कल्याण समिति ने किया कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा को मोमेंटो देकर सम्मानित, सचदेवा ने कहा गोरखा समाज का देश की सेवा में अहम योगदान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं की गोरखा समाज कल्याण समिति द्वारा आज दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गोरखा समाज के बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख समाज सेवी  हंसराज सचदेवा ने कहा कि गोरखा समाज ने जो कार्यक्रम  आयोजित किया है वह अपने आप में बेहद सराहनीय  है इस तरह के कार्यक्रम से आपसी तालमेल और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। हंसराज सचदेवा ने कहा कि गोरखा समाज समय-समय पर समाज हित मे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है राष्ट्रीय पर्व भी बड़ी धूम धाम के साथ मनाए जाते है आज दशहरा पर्व भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि दशहरा मिलन समारोह आयोजित करके गोरखा समाज ने भाईचारे का संदेश दिया है गोरखा समाज के इस कार्यक्रम की जितनी भी सराहना की जाए वह बेहद कम है उन्होंने कहा कि गोरखा  समाज  ने इस देश के लिए बहुत कुर्बानी दी है जिसे गोरखा समाज ने विस्तार से बताया भी है । उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में गोरखा समाज का एवं योगदान रहा है गोरखा समाज ने इस देश को आगे बढ़ाने में एवं भूमिका निभाई है देश की सीमा पर बड़ी संख्या में गोरखा समाज के लोग सैनिक के रूप में इस देश की रक्षा कर रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज गोरखा समाज ने जिस तरह से अपनी संस्कृति को कायम रखने के लिए कार्यक्रम किया है यह बहुत अच्छा है आने वाली पीढ़ी को भी इस तरह के कार्यक्रमों से आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा हंसराज सचदेवा ने कहा गोरखा समाज की रेजीमेंट ने बॉर्डर पर दुश्मनो के दांत खट्टे किये हैं उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में गोरखा समाज के लोग सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज गोरखा समाज के बच्चे भी उसी संस्कृति को अपना रहे हैं जिसमें देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलता  है।इस दौरान गोरखा समाज कल्याण समिति ने कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369