मोहम्मद शामिक
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर का 753 वां सालाना उर्स शुरू होने के बाद बाहर से भी बड़ी संख्या में जायरीन कलियर शरीफ आस्ताने पर पहुंचने लगे हैं। जिसके लिए दरगाह प्रशासन ने काफी बेहतर इंतजाम किए हैं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भी उर्स की तैयारी का जायज़ा लिया है। पूरे देश की अलग-अलग खानकाहों के सूफी संत बड़ी संख्या में कलियर शरीफ उर्स में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे हैं। बरेली से दरगाह हजरत वासिल शहीद उर्फ पहलवान साहब की दरगाह के सूफी ज़ुबैर मियां साबरी कुद्दूसी चिश्ती भी कलियर शरीफ हज़रत साबिर साहब के उर्स में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान सूफी ज़ुबैर मियां ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की इस बार दरगाह प्रशासन ने उर्स के बेहतर इंतज़ाम किये हैं जो भी कलियर शरीफ अपनी मन्नत मुरादें लेकर दरगाह पर आता है वो खाली हाथ नहीं लौटता। कुछ लोग उर्स को लेकर कमियां और खामियां तलाशते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए अच्छी सोच के साथ इस दरबार मे हाज़री देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि साबिर के दरबार मे कुल शरीफ और ईद ए मिलादुन्ननबी की रस्मों में शिरकत करनी चाहिए साबिर साहब ने हमेशा भाईचारे और आपसी सौहार्द का जो पैगाम दिया है उस पर अमल करना चाहिए।
सूफी ज़ुबैर मियां ने कहा कि साबिर का दरबार बड़ा इज़्ज़त और मकाम का दर है यहां पर अदब लाज़मी है साबिर साहब के दर से हर शख्स झोली भरकर जाता है यहाँ से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। उन्होंने कहा कि इस दरबार से इज़्ज़त भी इतनी जल्दी मिलती है और जो इस दरबार का एहतराम नही करता उसे फटकार भी उतनी जल्दी मिलती है। सूफी ज़ुबैर मियां ने बताया कि पिछले लंबे अरसे से उनके मां बाप साबिर साहब के दरबार मे हाज़री देते रहे हैं।सूफी ज़ुबैर मियां ने बताया कि उनके वालिदे मोहतरम गंगोह कुरैश मियां के पहले खलीफा थे जो हमेशा साबिर सहाब के दरबार मे हाज़री देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि साबिर साहब के दरबार मे आकर उन्हें बेहद सकून हासिल होता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला