Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में बसपा की समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश के दोनों प्रभारी, कहा उत्तराखंड में बसपा का लहराएगा परचम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है जिसके चलते आगामी 24 अक्टूबर को रूड़कीं के नेहरू स्टेडियम में होने वाली बसपा की  रैली को लेकर पूर्व बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के कार्यालय पर पार्टी की एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पहुंचे उत्तराखंड  के बसपा प्रभारी प्रदीप जाटव ने सभी बसपा कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि वह आज से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और बसपा को मजबूत करने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस की दोनो सरकारों को भली भांति देख लिया है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके चलते अब बसपा को लोगों का बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है आने वाला समय बसपा का है उत्तराखंड में बसपा के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने आगामी 24 अक्टूबर को रूड़कीं में बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की रैली को सफल बनाने की लोगों से जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता बेहद परेशान है जो लगातार आंदोलनरत है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है डीज़ल और पैट्रोल के बढ़ते दामो से जनता बेहद परेशान है।वहीं इस बाबत प्रदेश प्रभारी मदन लाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में पहले से अधिक बसपा मज़बूत हुई है बसपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वाश रखती है।

बसपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि बसपा उत्तराखंड की  सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा आने वाले समय मे नई ताकत के साथ उभरेगी। इस मौके पर मंगलौर से पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है बसपा इस बार मंगलौर में जीत का परचम लहराए गी प्रदेश में बसपा के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी आने वाला समय बसपा का है उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलोर में आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ है जिसे जनता भली-भांति जानती है मंगलौर में आज भी बना ली है लोग बेहद परेशान हैं मंगलौर विधानसभा में सड़कों की हालत बेहद खराब है

कांग्रेस विधायक ने मंगलौर के विकास को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते मंगलौर के लोग आज भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं आने वाले समय में लोग बसपा को वोट देंगे और बसपा को मजबूत करेंगे उत्तराखंड में बिना बसपा के कोई भी सरकार नहीं बनेगी हाजी सरवत करीम अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि युवाओं में बसपा को लेकर भारी जोश है इस बार बसपा जीत का परचम लहराए इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ एस पी बावरा, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ शमशाद, विधानसभा अध्यक्ष तेलू राम एडवोकेट, विधानसभा प्रभारी संसार सिंह, आज़ाद वीर, प्रधान सलीम  अहमद, चांद खान, मुन्नू प्रमुख, डॉक्टर तस्लीम खान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369