राव शामिक
जवालापुर विधानसभा के खेड़ी शिकोहपुर गाँव मे पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और इस बार जवालापुर विधानसभा की मुख्य भूमिका होगी। कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी खेड़ी शिकोहपुर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान रश्मि चौधरी ने कार्यक्रम के आयोजक राव सालिम को ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी का जिला सचिव नियुक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खेड़ी शिकोहपुर में पहली बार पहुंची हैं गांव के लोगों से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है इस बार युवाओं में भी कांग्रेस के प्रति भारी जोश है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी ।रश्मि ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल नफरतों की राजनीति की है आज केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश के हालात बेहद खराब हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल ने कहा कि देश मे महंगाई, भरष्टाचार और बेरोज़गारी से आम जनता परेशान हाल है देश का अन्नदाता सड़कों पर लगातार आंदोलन कर रहा है लखीमपुर खीरी की घटना ने देश की जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

इस देश और प्रदेश को बचाना है तो कांग्रेस को मज़बूती देनी होगी नहीं तो आने वाले समय मे हालात और भी खराब हो जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक राव सालिम ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे साथ ही युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम भी करेंगे उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस पार्टी का है उन्हें यकीन है कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
इस दौरान कांग्रेस राहुल गांधी कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मुरसलीन भुल्लर , जिलाध्यक्ष बिल्लू यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद बादशाह, नत्थू सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव शारिक अली,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव रिफाकत, राव शफात, राव मेहताब, राव शुजाहत , राव अज़ीम, समर अली, रागिब, फरदीन, तन्नू, मुन्ना आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला