आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की राम नगर के नम्बर 7 प्राथमिक विद्यालय का मामला तूल पकड़ने लगा है के हालांकि पुनः संचालन को लेकर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल खोलने और स्कूल की बिल्डिंग में रंगाई पुताई कराने के आदेश दिए है।दरसअल शिक्षकों का एक गुट विद्यालय खुलवाने के पक्ष में है तो वहीँ दूसरा गुट विद्यालय की जर्जर हालत को देखकर उसके बंद करवाने पर अड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि रुड़की मेयर गौरव गोयल ने बीती 24 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर रुड़की नगर क्षेत्र में बंद पड़े विद्यालयों को खुलवाने के लिए पत्र लिखा था जिस पर कार्यवाही करते हुए डीईओ हरिद्वार ने उप शिक्षा अधिकारी को स्कूल खोलने हेतु निर्देशित किया था । उप शिक्षा अधिकारी रुड़की द्वारा दो माह पूर्व नम्बर 7 विद्यालय संचालन हेतु शिक्षक कृष्णा गोपाल शर्मा को जिम्मेदारी देते हुए व्यवस्था की थी लेकिन उक्त शिक्षक द्वारा विद्यालय में एक भी एडमिशन नहीँ किया गया जिसके बाद तत्कालीन उप शिक्षा अधिकारी सुबोध मालिक द्वारा शिक्षक का सम्बंधिकारण समाप्त करते हुए पत्र निर्गत किया ततपश्चात उप शिक्षा अधिकारी रुड़की का प्रभार कुंदन सिंह के पास आ गया
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने राम नगर नम्बर 7 विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी हथियाथल गांव में कार्यरत सहायक अध्यापक राजीव कुमार शर्मा को सौंपी। जिन्होंने मात्र चार दिन में नम्बर 7 प्राथमिक विद्यालय में लगभग पन्द्रह बच्चों के प्रवेश कराये हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा से ल भी स्कूल में इंटर लॉकिंग टाइल्स लगवाने का विधायक से आग्रह किया है।
दूसरी तरफ उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक रुड़की के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा विद्यालय खोलने का कड़ा विरोध कर रहे हैं उनका आरोप है कि जर्जर बिल्डिंग में स्कूल नहीं खोला जाना चाहिए
जब तक उसका जीर्णोद्धार ना हो।ऐसे में बिल्डिंग की जर्जर हालत है भविष्य में कभी कोई बड़ी घटना ना हो इसके लिए अधिकारियों को पहले स्कूल का बारीकी से निरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने बुधवार को नगर विधायक प्रदीप बत्रा से स्कूल को बंद करवाने सम्बन्धी एक पत्र डीईओ हरिद्वार को भिजवाया था लेकिन शायद नगर विधायक को उस पत्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीँ थी इसलिए उन्होंने आनन फानन में उस पत्र को निरस्त करते हुए आज एक संशोधित पत्र डीईओ हरिद्वार को लिखा जिसमे उन्होंने उक्त विद्यालय को यथावत खोलने एवं उसमें विभाग की तरफ से मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आदेशित किया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला