Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के टोली मोहल्ले में तालाब की पैमाइश करने पहुंची प्रसाशन की टीम, तेज़ी से चल रहा है तालाब की साफ सफाई का कार्य, नगर पालिका अधिकारी भी बेहद गंभीर

Spread the love

मोहम्मद शामिक

मंगलौर के टोली मोहल्ले में तालाब की पैमाइश कार्य भी अब तेज़ी से  शुरू हो चुका है आज शुक्रवार को तहसील प्रशासन,चकबंदी विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों ने सयुंक्त रूप से पैमाइश  का कार्य शुरू कर दिया है। अब पैमाइश होने के बाद तालाब  के रकबे का जल्द पता चल सकेगा।उधर तालाब की साफ सफाई के लिए नगर पालिका ने दो पोकलैंड लगाई हैं जो तेज़ी से तालाब की सफाई के कार्य मे जुटी हैं।  जल्द ही तालाब की सफाई का कार्य  पूरा होने की आशंका है।गौरतलब है कि तालाब की साफ सफाई और तालाब की भूमि को पूरा कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन  के कार्यकर्ता पिछले लंबे समय से पालिका के गेट पर धरने पर बैठे हैं

इतना ही नहीं टोली मोहल्ले के जलभराव और तालाब की साफ सफाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता पालिका के कार्यालय में हंगामा भी कर चुके हैं लेकिन पालिका के तमाम अधिकारी तालाब की साफ सफाई को लेकर बेहद गंभीर है तालाब की पैमाइश के लिए भी पालिका के अधिकारियों ने एडीएम रूड़कीं को पत्र लिखा था जिसके बाद आज शुक्रवार को तहसील प्रसाशन की टीम मंगलौर पहुंची और तालाब की पैमाइश शुरू कर दी हालांकि तालाब की साफ सफाई का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है।

वहीं आज इस बाबत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली ने बताया कि  जहां तालाब की भूमि पर विवाद नहीं है वहाँ की साफ सफाई पूरी की जा चुकी है लेकिन अब विवाद वाले स्थान पर कुछ अड़चन आ रही है जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।जल भराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि तालाब की  पैमाइश के बाद कुल रकबे का पता चल जाएगा जो भी होगा  नगर पालिका नियमानुसार उस पर कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369