Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर दरगाह पर हज़ारों की संख्या में पहुंचे ज़ायरीन, देश और प्रदेश में अमन सलामती की मांगी दुआएं, सालाना उर्स को लेकर दरगाह प्रबन्धन ने की तैयारी शुरू

Spread the love

मोहम्मद शामिक

विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ  पर सालाना उर्स को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है आज शुक्रवार को साबिर साहब की दरगाह पर हजारों की संख्या में बाहर से जायरीन पहुंचे जिन्होंने दरगाह पर पहुंचकर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी और दरगाह पर चादर और फूलभी  चढ़ाए। इस दौरान दरगाह प्रबंधन ने भी बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या  को देखते हुए बेहतर इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि कलियर शरीफ हजरत मखदूम  अलाउद्दीन अली अहमद साबरी  की दरगाह पर हर रोज वैसे तो सैकड़ो ज़ायरीन पहुंचते हैं लेकिन दरगाह में गुरुवार और शुक्रवार का दिन बड़ा ही अहम माना जाता है जो लोग जुमेरात को दरगाह पर पहुंचते हैं वह जुमे की नमाज अता करने के बाद ही अपने घरों को  वापस लौटते है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि  कोरोना काल में दरगाह  बंद होने से बाहर से आने वाले ज़ायरीन के ना पहुंचने से पूरी तरह से दरगाह क्षेत्र में सन्नाटा छा गया था लेकिन अब दरगाह खुलने से दरगाह के चारों ओर अच्छी रौनक दिखाई देने लगी  है उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन अब कलियर पहुंचने लगे हैं साबिर साहब के सालाना उर्स शुरू होने में  अब कुछ ही समय बचा है अगले माह से  साबिर साहब का उर्स  शुरू हो जाएगा जिसमें देश ही नहीं विदेशियों से भी बड़ी संख्या में जायरीन अपनी हाजिरी लगाने के लिए पहुंचेंगे।

इस मौके पर दरगाह के खादिम और दरगाह के  सुपरवाइजर राव शारिक ने बताया कि दरगाह के उर्स को शुरू होने में कुछ ही समय बचा है हालांकि अभी प्रशासन की गाईडलाइन का इंतज़ार है उसके बाद ही आगे की तैयारी की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369