Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेडी कला गांव में पूर्व राज्य मंत्री का कश्यप समाज और कोरी समाज के लोगों ने किया ज़ोरदार स्वागत,भाजपा हाईकमान से की झबरेड़ा विधानसभा से टिकट देने की जोरदार मांग

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तराखंड में  2022 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही सभीराजनीतिक  पार्टियों में टिकट को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में झबरेड़ा विधानसभा सुरक्षित सीट पर  जहां भाजपा के वर्तमान समय मे देशराज कर्णवाल विधायक है तो वहीं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अमीलाल बाल्मीकि अब भाजपा से झबरेड़ा विधानसभा से टिकट की जोरदार दावेदारी कर रहे हैं हालांकि पार्टी में अभी और भी कई दावेदार है जो अभी पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं लेकिन अमीलाल बाल्मीकि खुलकर झबरेड़ा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं।

वहीं अन्य राजनीतिक टिकट के दावेदारों ने गांव गांव पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क साधना शुरू कर दिया है। झबरेडा विधानसभा क्षेत्र के झबरेडी कला गांव में आज बुधवार को  राज्यमंत्री पूर्व  राज्यमंत्री अमीलाल लाल बाल्मीकि का एक स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजितन किया गया। जिसमें झबरेडा गांव के कश्यप समाज और  कोरी समाज ने भारतीय जनता पार्टी से अमीलाल बाल्मीकि को विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान से प्रतियाशी बनाये जाने  की मांग की है उन्होंने मौजूदा विधायक देशराज कर्णवाल  को सिरे से नकार दिया है। वही अमीलाल बाल्मीकि ने टिकट को लेकर कहा कि यह मामला पार्टी हाईकमान का है हाईकमान जो भी दिशा निर्देश देगा उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें झबरेडा सुरक्षित सीट पर टिकट देती है तो वह जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। चाहे वह गरीब,मजदूर या किसान ही क्यों ना हो सभी का भारतीय जनता पार्टी सम्मान करती है स्वागत समारोह में सैकड़ों ग्रामीणों ने अमी लाल बाल्मीकि का स्वागत कर उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।  उन्होंने कहा कि   अगर उन्हें पार्टी ने मौका दिया तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।इस मौके पर ग्रामीणों मेंअजब सिंह,जोनीकुमार,ओमबीर सिंह,भगतसिंह आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369