Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने रूड़कीं तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मंगलौर के तालाब की तेजी से खुदाई कराने की मांग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपकर मंगलौर के तालाब की तेजी के साथ खुदाई कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने मंगलौर ईओ पर  भी कब्जा धारकों के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के मांग की है। दरअसल रूड़कीं तहसीलदार चंद्रशेखर  को सौपे गए ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि तहसील प्रशासन की निशानदेही के बाद मोहल्ला टोली के तालाब की खुदाई का काम नगर पालिका द्वारा शुरू करा दिया गया था लेकिन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी तालाब की पूरी भूमि की खुदाई नहीं करा रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि ईओ अवैध कब्जा धारकों से सांठगांठ किए हुए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर  उन्हें  भरोसा नहीं है इसलिए किसी अन्य एजेंसी द्वारा इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि तालाब की पूरी खुदाई नहीं होती तो नगरपालिका के बाहर दिए जा रहे धरने को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा।

इस दौरान ज्ञापन में कहा गया है कि जब ईओ मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल गया तो वह दफ्तर से रफूचक्कर हो गए थे। उन्होंने पूरे मामले की जांच करा कर तहसील अभिलेखों के मुताबिक तालाब की खुदाई कराने की मांग की है।ज्ञापन देने वालो में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अरशद अली, जिला सचिव शमीम अहमद आदि किसान  शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369