Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की भारतीय किसान यूनियन ने ऊर्जा निगम कार्यालय का किया घेराव,जमकर किया प्रदर्शन,अधिकारियों के आश्वासन के बाद वापस लौटे किसान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा के इकबालपुर मैं तैनात ऊर्जा निगम के जेई और ऊर्जा निगम मैं व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन रोड में सैकड़ों किसानों के साथ शहर में रैली निकाली और ऊर्जा निगम के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया इतना ही नहीं किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई काफी हंगामे के बाद ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद किसान वापस लौट गए दरअसल ऊर्जा निगम में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही है कई कर्मचारी अवैध वसूली में लगे हुए हैं ऊर्जा निगम के द्वारा लगाए गए मित्रों में भी काफी शिकायतें सामने आ रही हैं ब्लू की रकम काफी बढ़कर दी जा रही है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इन सब आरोपों को लेकर आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड अपने सैकड़ों किसानों के साथ ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे जहां है जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए पदम सिंह रोड में आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम में कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं किया जाता कनेक्शन से लेकर बिजली के बिल ठीक कराने में तमाम कर्मचारी पैसे की मांग करते हैं किसानों का ऊर्जा निगम लगातार उत्पीड़न कर रहा है इंडस्ट्री चलाने वालों से महीने तय होते हैं जबकि किसानों को विजिलेंस का डर दिखाकर फोन से वसूली की जा रही है उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है आज आम आदमी ऊर्जा निगम से बेहद दहशत में हैं अगर हालात यही रहे तो भारतीय किसान यूनियन बड़े पैमाने पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी

किसानों का प्रदर्शन होता देख ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा उनकी सभी मांगों को प्रमुखता से हल किया जाएगा जिसके बाद किसान वापस लौट गए।इस मौके पर यूनियन के जिला अध्यक्ष नाज़िम अली, यूनियन के युवा  जिलाअध्यक्ष संजय कुशवाहा, युवा उपाध्यक्ष मुबारक अली, प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद इरशाद ,प्रदेश सचिव अनीस अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष कारी शहवार ,रियासत प्रधान, मास्टर महेंद्र सैनी ,पवन रोड, सतीश कुमार सैनी ,प्रदीप त्यागी ,राजेश सैनी, सुरेश रोड

छोटा सैनी ,अजय सैनी,राजेश सैनी ,प्रवेज़ प्रधान,, मोहम्मद आलम रणवीर सैनी, रामदास, शोभाराम प्रजापति, मंगत राम सैनी, नसीम अहमद अमित पाल, सत्यपाल, शमशाद प्रधान,चिश्ती आलम, आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369