Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का आज घेराव करेंगे किसान, बिजली के बढ़े बिलों और विजिलेंस की छापेमारी से परेशान हैं किसान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं और आसपास के गांव में  लगातार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी और  विजिलेंस की छापेमारी के खिलाफ आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन पदम रोड के सैकड़ों कार्यकर्ता ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना भी  देंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड का आरोप है कि ऊर्जा निगम की दबंगई के चलते  किसान से लेकर आम आदमी तक बेहद परेशान है लगातार बिजली के बिल मोटी रकम के भेजे  जा रहे हैं जिसे देने में आम आदमी पूरी तरह से असमर्थ है वही किसानों पर भी इसका अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विजिलेंस की लगातार छापेमारी से आम आदमी टूट चुका है और उस पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है लेकिन सरकार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से तानाशाही  करा रही है। उन्होंने ऊर्जा निगम पर बड़ी साजिश का आरोप भी लगाया  है जिसके विरोध में  आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचेंगे जहां जोरदार नारेबाजी के साथ वह कार्यालय का घेराव करेंगे ।पदम सिंह रोड ने  बताया कि ऊर्जा निगम लगातार लोगों का उत्पीड़न करने में लगा है बिजली के काफी मोटी रकम के बनाए जा रहे हैं जिन्हें  देने में आदमी पूरी तरह से असमर्थ है।

किसान अब शांत नहीं बैठेगा प्रदेश सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है जिसका जवाब आज  किसान ऊर्जा  निगम के कार्यालय पर देने पहुंचेंगे। इस दौरान सैकड़ो किसान मौजूद रहेंगे जिनमे भाकियू के युवा के जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाहा,यूनियन के जिलाध्यक्ष नाज़िम त्यागी, रियासत प्रधान,  प्रदेश महासचिव इरशाद प्रधान,प्रदेश सचिव अनीस अहमद,ज़िला उपाध्यक्ष मुबारक अली,प्रदेश कोषाध्यक्ष कारी शाहवार, मास्टर महेंद्र सैनी,पवन रोड़, प्रवेज़ प्रधान,शमशाद प्रधान,छोटा सैनी आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369