Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में आज़ाद समाज पार्टी की रैली में पहुंची हज़ारों की भीड़, चंद्रशेखर रावण का ढोल नगाड़ों फूल मालाओं से हुआ ज़ोरदार स्वागत, युवाओं में जोश भरगये रावण

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण आज राविवार को युवाओं में जोश भरकर लौट गए। आज़ाद समाज पार्टी की भीड़ देखकर कांग्रेस और बसपा के नेताओं की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण  का मंगलौर में पहुंचने पर युवाओं ने ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। चंद्रशेखर रावण ने अंतिम समय तक अपने भाषण से  युवाओं को बांधे रखा।बीच बीच मे वह युवाओं में जोश भरते नज़र आए।

भीड़ के लिहाज से आज की यह रैली काफी सफल मानी जा रही है।इस रैली को सफल बनाने के लिए जहां आज़ाद समाज पार्टी के कई नेता गांव गांव में लोगों से संपर्क करने में जुटे थे वहीं इस रैली के आयोजक क़ाज़ी मोनीष भी दिन रात एक किये हुए थे।काज़ी मोनीष की इस कामियाब रैली  से ताकत में इज़ाफ़ा हुआ है। इस रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर  रावण ने कहा कि भाजपा जैसी ज़ालिम पार्टी ने इस देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है अब समय आ गया है कि दलित और मुस्लिम मिलकर आज़ाद समाज पार्टी को जिताने का काम करें आने वाला समय आज़ाद समाज पार्टी का है अपनी ताकत को समझो। चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता में होना चाहिए था

 वह आज सड़क पर घूम रहे  हैं और जिन्हें सड़क पर होना चाहिए था वह आज हकूमत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक दलित समाज और मुस्लिम समाज एक जुट नहीं होगा ये जंग नहीं जीती जा सकती भाजपा की ज़ालिम सरकार ने भाई भाई को लड़ाया है दलितों और मुस्लिमो पर बड़े पैमाने पर अत्याचार किये हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो आपसे वोट का अधिकार भी छीन लिया जाएगा। आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख ने कहा कि भाजपा लोगों को डराकर धमकाकर सत्ता में आई है लेकिन अब दलित समाज जग उठा है उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना है आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करना है। युवाओं की भीड़ से गदगद चंद्रशेखर रावण ने  कहा कि आज सभी युवा कार्यकर्ता ज़िम्मेदारी लेकर जाएंगे कि आज़ाद समाज पार्टी को गांव गांव में मज़बूत करना है

आज़ाद समाज पार्टी ज़िला हरिद्वार से परिवर्तन का बीड़ा उठाएगी जो लोग सत्ता का सुख भोग चुके हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को भी खत्म कर देना चाहती है अगर आप लोग अभी भी एकजुट ना हुए तो इसी तरह पीटते रहोगे आपको एकजुट होना पड़ेगा।अब दलित और मुस्लिम एक जुट होकर मंगलौर से  नया इतिहास बनाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि ज़ुल्म सहने वाला भी उतना ही दोषी होता है जितना ज़ुल्म करने वाला।जब तक आप खामोश होकर ज़ुल्म सहते रहोगे तुम्हे और दबाया जाता रहेगा अब समय आ गया है कि अपने अधिकारों को पहचानो संविधान को पढ़ों। और आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा   चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करें।उन्होंने मंच से मंगलौर विधानसभा से काज़ी मोहम्मद मोनीष के  नाम की घोषणा करते हुए कहा कि  काज़ी मोनीष युवा हैं काबिल हैं इसलिए मोनीष को मंगलौर से जिताने का काम करें। इस मौके पर काज़ी मोनीष ने कहा कि

 अब मंगलौर विधानसभा के लोग  एकजुट और संगठित हो रहे हैं जब तक लोग बेदार नहीं होंगे तब तक आप कामियाब नही  होंगे।इस रैली को देखकर लगता है कि आज विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ चुकी है  अब उन्हें नींद आने वाली नहीं है ।आने वाला समय आज़ाद समाज पार्टी का है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369