आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने आज नारसन कलां गांव से मंगलौर विधानसभा चुनाव का आगाज़ कर दिया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं दिल्ली के जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि जब से उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ है तब से भाजपा और कांग्रेस की सरकार रही है जिस मकसद से उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उसमें दोनो पार्टियों की सरकार बेहद नाकाम रही है। आप विधायक प्रवीण कुमार नारसन कलां गांव में आप नेता नवनीत राठी उर्फ गुड्डू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का एक मॉडल के रूप में विकास किया है लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उत्तराखंड का भी बड़े पैमाने पर विकास होगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक मिशन है एक जूनून है जो इस बार जनता करके दिखाएगी।इस बार उत्तराखंड में परिवर्तन होना तय है।आम आदमी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं की उत्तराखंड में सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली, बेरोजगारों को रोजगार और शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार पहला काम करेगी।उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में बेरोज़गार युवा इधर उधर भटक रहे हैं उनके लिए सरकार के पास कोई रोज़गार नहीं है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आम आदमी पार्टी प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के मैदानी क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने सभी लोगों से आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर मुज़फ्फरनगर के आप पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियांन ने भी आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने इस देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया।अन्ना आंदोलन से आज आम आदमी पार्टी ने नए आयाम छुए हैं।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यक्रम के आयोजक नवनीत राठी उर्फ गुड्डू ने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं अगर लोगों ने उन्हें एक मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदल कर रखदेंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक भी मंगलौर विधानसभा के किसी भी विधायक ने इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया।स्कूल स्वास्थ्य शिक्षा और बेरोज़गारी के अलावा कुछ नहीं दिया।कलियर से आप के प्रभारी शादाब,ओ पी मिश्रा,डॉ नरेंद्र, सुरेंद्र कुमार शर्मा,मास्टर यशवीर सिंह, हेमा भंडारी,भूपेंद्र राठी,राजपाल राठी,जसवीर मास्टर,प्रमोद चौधरी,परलाहद चौधरी,मानपाल मास्टर ,प्रमोद राठी,राजकुमार,यशपाल मास्टर,नकली राम, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला