Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर, हायर सेंटर रैफर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां  उसकी हालत को गंभीर देखते हुए  ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है ।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। परिजनों के मुताबिक आनंद पुत्र नरेश बसवाखेड़ी गांव का निवासी है जो शाम के समय अपनी बाइक से किसी काम से मंगलौर आया था जैसे ही देर शाम वह वापस लौटने  लगा  तो हाईवे पर पहुंचते ही उसे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिससे आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया हादसा होते ही राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ।आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस घायल युवक को लेकर रुड़की के सिविल हॉस्पिटल पहुंची जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है ।वहीं  घायल की हालत को  नाजुक देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर किया है

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369