आरिफ़ नियाज़ी
कलियर में वन तस्कर कितने बेलगाम है इसका अंदाज़ा शायद ही किसी को हो वन विभाग की टीम ने बेश कीमती सरकारी पेड़ काट रहे तीन तस्करों को दबोचा है जो अंधेरे का लाभ उठाकर देर रात शीशम के पेड़ों को अपना निशाना बना रहे थे ।सूचना मिलते ही कलियर और रूड़कीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस को देखकर तीनों आरोपी फरार होने लगे लेकिन तीनो तस्करों की घेराबंदी कर वन विभाग की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल कलियर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कलियर में कुछ वन तस्कर सड़क किनारे खड़े बेशकीमती सरकारी पेड़ों को काट रहे हैं सूचना मिलते ही रूड़कीं और कलियर की वन विभाग की टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची जिन्हें देखकर पेड़ काट रहे युवक भागने लगे लेकिन वन विभाग की टीम ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम उसकी भी तलाश कर रही है। रूड़कीं रेंजर मयंक कुमार गर्ग ने बताया कि देर रात कलियर रोड पर विभाग की टीम को पेड़ काटने की सूचना मिली थी जिसके चलते वन दरोगा नरेंद्र,वन दरोगा रविन्द्र,वन आरक्षी परमजीत दो दैनिक कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा गया था जहाँ पहुंचने पर तीनों वन तस्करों को पकड़ लिया गया जिनके पास से टीम को पेड़ काटने के ओज़ार भी बरामद हुए हैं।
पकड़े गए वन तस्करों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए वन तस्करों में दिल्ली से दरगाह पर हाज़री देने आए लोनी निवासी वसीम पुत्र इलाही,यामीन पुत्र शमीम निवासी सीमापुरी दिल्ली,और कलियर निवासी तौहीद पुत्र सईद शामिल हैं।आरोपी वसीम और यामीन का कहना है कि वह दरगाह पर हाज़री देने आए थे लेकिन यहाँ आकर पैसे की कमी ने उन्हें चोर बना दिया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला