आरिफ़ नियाज़ी
केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन लगातार जारी है अब भारतीय किसान यूनियन गांव गांव में अपना संगठन खड़ा कर रही है भारतीय किसान यूनियन के बढ़ते जनाधार और आंदोलन को देखते अब भगवानपुर क्षेत्र के किसान भी बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़ रहे हैं। कल गुरुवार को पहली बार भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत खेडी शिकोहपुर में एक किसानों की विशाल पंचायत को संबोधित करेंगे जिसमें भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। पहली बार भारतीय किसान यूनियन की होने वाली ये विशाल पंचायत खेडी शिकोहपुर गांव मे ऐतिहासिक मानी जा रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके लिए पिछले दस दिन से गांव के किसान पंचायत को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। घाड़ क्षेत्र में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पहुंचने की उम्मीद है। पंचायत के आयोजक राव गुलाम मुजतबा उर्फ बॉबी, राव बिशारत, राव शफाहत, राव शुजाअत, राव आसिफ, राव तौकीर, राव सईद,राव रिफाकत, राव समीर, राव अज़ीम, राव मेहताब, अंसारी नदीम आदि पंचायत को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत को लेकर किसानों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान गौरव टिकैत को सुनने के लिए बेताब हैं अगर मौसम ने किसानों का साथ दिया तो किसानों की पंचायत बेहद महत्त्वपूर्ण साबित होगी इस पंचायत का घाड़ क्षेत्र में भी एक संदेश जाएगा।
गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों,बढ़ती महंगाई,बेरोज़गारी और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लगातार आंदोलनरत है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री,रवि कुमार, सुक्रमपाल आदि कई बड़े नेता भी इस पंचायत में शामिल होंगे। इस पंचायत को सफल बनाने में किसान मेहनत करने में जुटे हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला