आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की की पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में राधे राधे कृष्ण सेवा समिति द्वारा राधा रानी का जन्मउत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया जिसमें शोभा यात्रा और भण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता रहे ।इस दौरान सचिन गुप्ता ने कहा कि वह हमेशा से ही राधे रानी का आशीर्वाद लेते रहें हैं आज भी वह राधे रानी का आशीर्वाद लेने यहाँ पहुंचे हैं पिछले 13 वर्षों से राधे रानी का जनमोत्स्व राधे राधे कृष्णा सेवा समिति बड़ी धूम धाम से मनाती रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि मां राधे का आशीर्वाद से भगवान श्री कृष्ण भी बेहद प्रसन्न होते हैं। राधे मां के जन्म को हम बढ़चढ़ कर मनाते हैं।उन्होंने कहा कि राधे मां के चरणों से एक साल में एक बार श्रद्धालु आशीर्वाद लेते हैं ये दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज राधे मां के जन्म दिन पर दिनभर भंडारे और शोभायात्रा का आयोजन रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की स्थापना को 17 वर्ष हो चुके हैं जबकि इस कार्यक्रम को पिछले 13 सालों से लगातार मनाया जाता रहा है।
उन्होंने इस मौके पर राधे रानी के चरणों से मां का आशीर्वाद भी लिया।गौरतलब है कि राधे रानी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भव्य कार्यक्रम को लेकर राधे राधे कृष्णा सेवा समिति को कोविड के चलते अनुमति नहीं दी थी जिसके चलते एक ही रथ के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई ।इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और राधे राधे सेवा समिति के कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर पंडित पवन कुमार, सुनील यादव, प्रवीण मेहंदीरत्ता, नवनीत गर्ग, अनिकेत गर्ग, राहुल गुप्ता, मनोज जैन, अंकित वत्स,लोकेश मेहंदीरत्ता, अभिषेक मित्तल, संजय नारंग, मोहित अग्रवाल, अभिषेक संगल,अमन सिंगल ,शोभित गुप्ता, अमन गुप्ता, संजय गुप्ता, अनमोल गुप्ता, शिवांग सिंगल आदि श्रद्धालु और राधे राधे कृष्णा समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला