आरिफ़ नियाज़ी
गुरुकुल नारसन में तेज रफ्तार रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को तुरंत ही 108 की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से महिला की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर ऐम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया है। मंगलौर निवासी रिजवान पुत्र इरफान अपनी पत्नी सादमा के साथ सुबह सवेरे पुरकाजी अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे उनके साथ उनके दो बच्चे भी थे जैसे ही बाइक से पुरकाजी लौटने लगे तो गुरुकुल नारसन के पास पीछे से आ रही तेज़ राफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

जिससे रिजवान पुत्र इरफान और सादमा बुरी तरह से घायल हो गए जिसके बाद सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से महिला की हालत को नाजुक देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है फिलहाल पुलिस रोडवेज बस की तलाश में जुटी है वही फिलहाल मंगलौर कोतवाली पुलिस हादसे की जगह लगे सीसीटीवी कैमरों में रोडवेज़ बस की तलाश में जुटी है फिलहाल पुलिस बस किस डिपो की थी बस का नंबर क्या था इसको तलाशने में लगी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला