Jan Mudde

No.1 news portal of India

पिरान कलियर में आज़ाद समाज पार्टी ने फूंका दिल्ली सरकार का पुतला, की जोरदार नारेबाजी,साबिया सैफ़ी के हत्त्यारों पर कार्यवाही से कार्यकर्ताओं में भारी रोष

Spread the love

मोहम्मद शामिक

दिल्ली सिविल डिफेंस सर्विस की कर्मचारी साबिया सैफ़ी की हत्त्या के विरोध में आज रविवार को पिरान कलियर में आज़ाद समाज पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार का पुतला फूंकते हुए ज़ोरदार सरकार  मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलजार चौधरी ने कहा की दिल्ली सरकार साबिया सैफ़ी हत्याकांड को लेकर लापरवाह बनी हुई है अभी तक भी दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते देश के लोगों में दिल्ली सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दिल्ली सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही ना कि तो आज़ाद  समाज पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने दिल्ली सरकार को कलियर पुलिस थाना अध्यक्ष के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।इस मौके पर  आज़ाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी,विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष शिवम कुमार विधानसभा सचिव नितिन कुमार ,अयान, शादाब साबरी, मेहरबान ,,गुल्लू, शादाब, बाला, मोनू साबरी, आसिफ अंसारी,आशु अंसारी ,नदीम अंसारी ,शाबान साबरी, मेहताब, वारिस  आदि  सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369