Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी गांव में बोगी का रिम लेने गए किसान पर धारदार हथियार से हमला,किसान हुआ घायल,सिविल होस्पिटल में भर्ती,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के भंगेड़ी गांव में अपनी ट्रैक्टर की बोगी का रिम लेने गए किसान पर कबाड़ी और उसके साथी ने धारदार हथियार से जोरदार हमला बोल दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर शोर शराबे की आवाज़ सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। दरअसल भंगेड़ी गांव में  नसीम पुत्र अब्बास के पास अपनी ट्रैक्टर और बोगी है जिससे वह किराए पर माल ढुलाई का काम करता है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

नसीम का आरोप है कि आज दोपहर के समय बोगी का रिम लेने के लिए कबाड़ी की दुकान पर गया था जैसे ही उसने कबाड़ी से रिम देने की मांग की तो नावेद और शाहवेज ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई किसी तरह उसने दोनो से भागकर जान बचाई लेकिन उसके बावजूद उसके सर में गंभीर चोटें लगी हैं।उसने इस बाबत पुलिस को भी तहरीर दी है।फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल नसीम को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369