Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सौलानी पार्क के पास तेज़ रफ़्तार टैंपो की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल, सिविल हॉस्पिटल में भर्ती,जमकर हुआ हंगामा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सौलानी पुल के पास तेज़ रफ़्तार सवारियों से भरे  टैम्पो ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।वहीं टैम्पो चालक टैम्पो छोड़कर मौके से फरार हो रहा था तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी जिसके बाद सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने  टैम्पो चालक को लेकर कोतवाली पहुंच गई। दरअसल जलालपुर निवासी शादाब पुत्र नूर अली  अपनी बाइक से किसी काम से कलियर गया था जैसे ही वह लौटते समय सौलानी पार्क के पास पहुंचा तो उसे तेज़ रफ़्तार टैम्पो ने अपनी चपेट में लिया

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिससे शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है। वहीं मौका पाकर टैम्पो चालक मौके से फरार हो गया जिसे कुछ लोगों ने नगर निगम के पास से  दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। टैम्पो के चालक गुलशान पुत्र शहज़ाद का कहना है कि वह बेकसूर है उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369