आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के लंढोरा नगर पंचायत क्षेत्र में खूंखार आवारा कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। आवारा कुत्तों के नियंत्रण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता और नाकामी की वजह से अब मासूम बच्चे भी इसका शिकार बनने लगे हैं।ताजा मामला शुक्रवार का है, जब लंढोरा बाहर किला निवासी 4 साल की फरमान क़ी मासूम बच्ची सुबह सामान्य दिनों की तरह स्कूल जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे एक खूंखार आवारा कुत्ते ने अचानक बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले से बेबस बच्ची लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को भगाकर बच्ची की जान बचाई।

हमले में मासूम बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत उसे रूड़की के सिविल अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बच्ची को आपातकालीन उपचार दिया गया है, जहाँ उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।इस घटना के बाद से लंढोरा के ग्रामीणों और अभिभावकों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति गहरा गुस्सा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कई बार नगर पंचायत को आवारा कुत्तों को पकड़े जाने और बधियाकरण अभियान चलाने के लिए शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रशासनिक ढिलाई के कारण आए दिन राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर हमले का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत विशेष अभियान चलाकर खूंखार कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।वहीं बाबत नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम अहमद नें बताया क़ी जल्द ही कुत्ते पकड़ने का अभियान नगर पंचायत द्वारा चलाया जाएगा जल्द ही इस कुत्ते को भी पकड़ लिया जाएगा।





More Stories
समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज को मानक उपाधि दिए जाने पर किया सम्मानित,उनके उज्जवल भविष्य की कामना।
खानपुर में बिना पद के भी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे चैम्पियन,क्षेत्र में हुआ ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत।
पुहाना,नन्हेड़ा और चूड़ियाला में बिजली चोरी पर विजिलेन्स और ऊर्जा निगम क़ी बड़ी कार्यवाई,तीन दर्जन से अधिक बिजली चोर पकड़े।