आरिफ नियाज़ी
रुड़की में कांग्रेस को झटका लगा है कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नरेश प्रिंस अपने सैकड़ों साथियों के साथ आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। जिसके लिए बीटी गंज में एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी प्रवीण कुमार,देहरादून से आप नेत्री एडवोकेट रज़िया बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ आदि बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कार्यक्रम को लेकर बीटी गंज जैन धर्मशाला में तैयारी चल रही है। इस दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नरेश प्रिंस ने कॉंग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 32 सालों तक कांग्रेस की दिन रात सेवा की है लेकिन पार्टी ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया यहां तक कि रुड़की में उनके द्वारा समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कराये लेकिन पार्टी ने उन्हें हमेशा नज़रंदाज़ ही किया। अब वह कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस की नीतियों से खिन्न होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वह आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा शिक्षा,स्वास्थ्य,और बिजली के अलावा व्यपारियों को भी बेहतर सुविधाएं उत्तराखण्ड में मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान तेज़ी से बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड का विकास कर सकती है । दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से दिल्ली का विकास किया है स्कूल से लेकर सरकारी स्कूलों की जो तस्वीर बदलने का काम किया है वह अपने आप मे काबिले तारीफ है ।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में विधानसभा चुनाव से पहले नए आयाम नज़र आएंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला