Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की वर्चुअल बैठक में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने रखी शिक्षा मंत्री के सामने शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग,कहा सरकारी स्कूल बनेंगे और बेहतर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार अब बेहद गंभीर नजर आ रही है आलम यह है कि उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे  प्रदेश के विद्यालयों   पर अपनी नजर बनाए हुए हैं आज गुरुवार को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा प्रदेश के तमाम अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय की  स्थिति सुधारने को लेकर रामनगर सरकारी स्कूल में एक  वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के साथ-साथ शिक्षा विभाग के हरिद्वार जिले के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे इस दौरान प्रदेश की शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों की स्थिति की जानकारी ली तो वही अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय के बारे में भी विस्तार से चर्चा की इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने सरकार के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अब सरकारी स्कूलों की स्थिति पहले से बेहतर नजर आएगी और छात्रों का भी सरकारी स्कूलों को लेकर नजरिया बदलेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

प्रदीप बत्रा ने शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रुड़की के सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी उन्होंने मंत्री से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग भी की उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्टाफ की बेहद कमी है जिसे दूर किया जाना बेहद जरूरी है वही विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि  सरकार का ये  अच्छा प्रयास है अब सरकारी विद्यालयों में रखरखाव, जल पूर्ति, भवन समस्या, फर्नीचर आदि संसाधनों की कोई कमी नहीं रहेगी उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि स्कूलों की स्थिति को बेहतर से बेहतर बनाया जाएगा और स्टाफ की भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भाजपा विधायक को भरोसा दिलाया कि वह हर स्थिति में विद्यालयों की समस्त समस्याओं का उपयुक्त तरीके से निराकरण करेंगे तमाम समस्याओं का निराकरण  सुनियोजित और बेहतर तरीके से समय  पर  किया जाएगा। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, उप शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक,के अलावा उत्कृष्ट कॉलेजों के तमाम प्रधानाचार्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस दौरान प्रमुख रूप से शामिल रहे

जिनमें जिनमें उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज से राममिलन भौंरी  राजकीय इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता और झबरेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा आदि बैठक में मौजूद रहे वर्चुअल बैठक के आयोजक प्रकाश  चंद्र गुलाटी ने कहा कि बैठक काफी सफल रही  हम सबका प्रयास विद्यालय का विकास होना चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369