आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक ने अब नया मोड़ ले लिया है। देर शाम मंगलौर कोतवाली में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। रुड़की के स्थानीय होटल में झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने साफ कर दिया कि मित्र पुलिस का नारा देने वाली मंगलौर पुलिस का व्यवहार ठीक नही रहा और उसने कोतवाली पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री के साथ दुर्व्यवहार किया है जो पूरी तरह से अशोभनीय है मित्र पुलिस का व्यवहार गलत था जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता विधायक देशराज कर्णवाल के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए।गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के के कुछ नेता एक मामले को लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंचे थे जहां पुलिस के साथ उनकी नोक झोंक हुई थी जिसके बादभाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस की कार्यशैली के विरोध में धरने पर बैठ गए थे। आरोप है कि बुधवार की शाम को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, ऋषिपाल बालियान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली में वार्ता करने के लिए पहुंचे थे जहां आरोप है कि पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री शमशाद अली के साथ मामूली बात को लेकर अभद्रता कर दी थी यहाँ तक कि उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट भी कर दी थी जिसके बाद भाजपाईयों में उबाल है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए देहरादून रवाना हो गए।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पुलिस की इस तरह की कार्यशैली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज आलम, जिला मंत्री शमशाद अली सागर गोयल ,दीपक पांडे ,नवनीतचौधरी, रजत गौतम,राजकमल पुंडीर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला