आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में जैसे ही 108 एम्बुलेंस बेहोश युवती को लेकर पहुंची तो डॉक्टर भी हैरान रह गए युवती नशे की हालत में है जो कभी कभी होश में आकर अपने अलग अलग पते बता रही है।दरअसल भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवती जिसकी आयु 20 वर्ष के लगभग है लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से जानकारी लेनी चाही लेकिन युवती बेहोशी जैसी हालत में थी जो कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दे पाई।आनन फानन में पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से उसे सिविल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेज दिया जहां युवती का उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक युवती नशे की हालत में लगती है जो अपने आपको खालापार मुज़फ्फरनगर का बता रही है युवती अपना नाम भी बता रही है । जब तक पूरी तरह से युवती होश में नहीं आ जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता । फिलहाल युवती की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया है मुज़फ्फरनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवती कैसे पहुंची कौन लेकर आया ये तो उसके होश में आने पर ही पता चल पाएगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला