Jan Mudde

No.1 news portal of India

फतेहपुर झीडियान के युवक पर हमला, घायल युवक पहुंचा हॉस्पिटल, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे एक घायल युवक ने पास के गांव के  एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश को लेकर  मारपीट  और हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल फतेहपुर झीडियांन  निवासी मुकर्रम पुत्र मौसम अली ने आरोप लगाया कि सिकरौढा गांव के कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं जिसके चलते उन्हें अपनी जान बचाना बेहद मुश्किल हो रहा है। मुकर्रम का आरोप है कि वह सुबह के समय अपने गांव से जा रहा था  जैसे ही बीच रास्ते मे जंगल के पास पहुंचा तो उसे कुछ लोगों ने रोक लिया इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही सिकरौढा निवासी फरमान पुत्र अली हसन ने हमला बोल दिया जिससे उसके चेहरे पर लात घूंसों से जोरदार हमला किया गया वह अपनी जान बचाकर किसी तरह मौके से भाग निकला और भगवानपुर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फिलहाल मुकर्रम का रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। घायल मुकर्रम का आरोप है कि उनका दूसरी पार्टी के साथ एक पुराना विवाद चला आ रहा है जिसमें विपक्षी पक्ष समझौते का दबाव बना रहे हैं जिसे करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया है इसी से बौखलाकर फरमान आदि उन पर हमले कर रहे है  उन्हें फरमान से जान का खतरा भी बना हुआ है। वहीं इस बाबत पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369