Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का किया गया शुभारम्भ, पूर्व मेयर मनोज अग्रवाल और भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने दी अभियान को गति

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। भाजपा अब बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वंय सेवक अभियान चलाएगी जिसका उद्देश्य हर गांव में एक युवा एवं एक महिला कार्यकर्ता को चिन्हित कर स्वास्थ्य स्वंय सेवक के रूप में जोड़ना है।इतना ही नही भाजपा का मकसद है कि जिस तरह से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है।

उससे लोगों को आगाह करना और इस अभियान से समाज सेवा का भी जज़्बा पैदा करना है। इस कार्यक्रम से पार्टी का प्रचार तो होगा ही साथ ही ग्रामीण स्तर पर आम जनता को भी जागरूक किया जा सकेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज गुरुवार को रुड़की नगर निगम हाल में स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का शुभारंभ हरिद्वार नगर निगम के पूर्व मेयर और रुड़की भाजपा के प्रभारी  मनोज गर्ग ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल देश और दुनिया पर बेहद भारी गुज़रा है कुछ परिवारों ने अपनो को खोया है लेकिन आज जिस तरह  से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए निशुल्क वैक्सिनेशन अभियान चलाया है उसके लिए वह प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का शुभारंभ किया गया है गांव गांव और हर बूथ तक इस अभियान से लोगों को जागरूक करना है उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद लोगों को  अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

यह अभियान पूरे देश का अभियान है सम्पूर्ण मानव समाज का अभियान है। उन्होंने वैक्सिनेशन कराने की भी लोगों से अपील भी की ।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पार्टी को मज़बूती मिलेगी और पार्टी का संगठन भी मज़बूत होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय होंगे और उन्हें सेवा करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। प्रदीप बत्रा ने कहा कि  इस कार्यक्रम से  बूथ अध्यक्ष बूथ सयोंजक और पन्ना प्रमुख तक मज़बूत होंगे।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने काफी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश की जनता को मिल रहा है।

इस तरह के कार्यक्रमों से पार्टी और संगठन दोनों मज़बूत होंगे।स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान काफी सफल कार्यक्रम साबित होगा जिसमें गांव गांव और शहर में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं को मज़बूती मिलेगी।इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,पार्षद जे पी शर्मा समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369