Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का गन्ना किसानों ने किया फूल माला से जोरदार स्वागत, विधानसभा में उठाया था गन्ना किसानों के भुगतान का मामला

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा के इकबालपुर चीनी मिल के गेट के सामने   सैंकड़ो गन्ना किसानों ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।उत्तराखंड विधानसभा में गन्ना किसानो के भुगतान का मामला भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रमुखता से उठाया था । इस दौरान कार्यक्रम के सयोंजक प्रमुख समाजसेवी और किसान नेता आदिल फरीदी ने देशराज कर्णवाल का तहे दिल से ज़ोरदार  स्वागत किया। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह गन्ना किसानों  की  समस्याओं  को हमेशा प्रमुखता से उठाते रहे हैं लेकिन हैरत की बात ये है कि मील प्रबंधन हमेशा किसानों का उत्त्पीडऩ करते रहे  हैं यहाँ तक मील मालिक किसानों का भुगतान देना ही नहीं चाहते हैं

जब तक इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होगी तब तक ये किसानों का भुगतान नहीं  करेंगे। देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह किसान और मज़दूर के साथ हैं क्योंकि वह भी गरीब परिवार से हैं और मज़दूर की परेशानी को भली भांति जानते हैं।उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का पिछला बकाया लगभग एक लाख 80 करोड़ है जिसे मील प्रबंधन देना नहीं चाहता।मिल मालिक की नीयत ठीक नहीं है हालांकि गन्ना भुगतान का मामला हाईकोर्ट में  विचाराधीन है और हाईकोर्ट ने भी भुगतान के जल्द से जल्द कराने के मील प्रबन्धन को निर्देश दिए है लेकिन मिल मालिक कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

अब समय आ गया है कि गन्ना किसानों को उनका पूरा भुगतान किया जाए।इस मौके पर प्रमुख सामजसेवी और किसान नेता आदिल फरीदी ने कहा कि मिल मालिक की तानाशाही के चलते आज किसान बेहद परेशान है मिल प्रबंधक किसानों के भुगतान को लेकर कतई गंभीर नहीं है।गन्ना किसानों  को नज़र अंदाज़ करना मील प्रबंधन को भारी पड़ेगा। अगर मील प्रबन्धन ने जल्द  ही किसानों का भुगतान नहीं किया तो गन्ना किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।इस कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अरशद ने किया जबकिं अध्यक्षता पंजाब प्रधान ने की।इस मौके पर बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369